छत्तीसगढ़

दो अलग-अलग मामलों में नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फसाकर भगा ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
चौकी लवन क्षेत्र अंतर्गत दो  अलग-अलग मामलों में मामले में प्रार्थी द्वारा अपने नाबालिक लड़की को घर से बिना बताए चले जाने की रिपोर्ट पर धारा 363 भा द वि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना पता तलाश में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र चौबे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बलौदाबाजार सुभाष दास के मार्गदर्शन में लवन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हितेश जंघेल के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर अपहृत बालिका का पता तलास किया गया एवं टीम गठित कर एक बालिका को वर्धा महाराष्ट्र से तथा दूसरे बालिका को दौलताबाद तेलंगाना से आरोपी के कब्जे से बरामद कर दस्तयाब किया गया। दोनों आरोपी विजय गेंडरे  ऊर्फ अरूण पिता काशी राम उम्र 25 वर्ष साकिन धाराशिव तथा दूसरा आरोपी सोनू साहू पिता छबि लाल साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बैजनाथ द्वारा अपहृता को नाबालिक होना जानते हुए बहला-फुसलाकर भगाकर पत्नी की तरह साथ रखकर लगातार शारीरिक संबंध बनाना पाये जाने से आरोपी को धारा 363, 366क,376 भादवि, 4,6 पाक्सो एक्ट के अपराध में 15 अक्टूबर को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में स उ नि पी. नरेंद्र मारकंडे , प्रधान आरक्षक विनोद बांधे, धनंजय यादव, आरक्षक केशव भट्ट, केशव पटेल, सूरज बंजारे, महिला आरक्षक सोनम भठ्ठ, साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button