छत्तीसगढ़न्यूज़

रेल विद्युतीकरण कार्य में तांबा चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

आप की आवाज
खरसिया-धरमजयगढ़ रेल विद्युतीकरण कार्य में लगा तांबा तार चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस की कार्यवाही*….
*रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा खरसिया-धरमजयगढ़ रेल विद्युतीकरण कार्य के कैटेनरी तांबा तार, कांटेक्ट तांबा तार को चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
           चोरी के संबंध में रेल विघुतीकरण का काम कर रही कम्पनी न्यू माडर्न टेक्नोमेक प्रा. लि. घरघोडा के सुपरवाईजर  दिनांक 02.06.2022 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि खरसिया से धरमजयगढ के मध्य रेल विघुतीकरण का काम चल रहा है । 2 माह पूर्व रेंगालबहरी से बरकसपाली के मध्य कैटेनरी तार एवं कांटेक्ट तार वायरिंग लगाया गया था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। घरघोड़ा पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी पर धारा 379 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना  में लिया गया ।
          अपराध कायमी के बाद थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक प्रवीण कुमार मिंज हमराह स्टाफ के साथ जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किए । निरीक्षण दौरान पुलिस के सहयोगी/मुखबीर द्वारा ग्राम छोटे गुमड़ा के दयादास और रंजीत कुमार कुर्रे को रात में रेंगालबहरी-बरकसपाली की तरफ घूमते देखना बताएं । दोनों संदेहियों को तलाश में कर रही पुलिस टीम को गांव के चौक पर दोनों मिले जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर 13 मई से 24 मई के बीच रेंगालबहरी-बरकसपाली के मध्य निर्माणाधीन रेलवे लाइन से तांबा तार को चोरी कर काफी तांबा तार को घूम-घूम कबाड़ खरीदने वाले कबाड़ियों को बेच देना बताएं और कुछ तार को बनखेता जंगल में कचरा डम करने वाले स्थान पर छिपाकर रखना बताये जिसे आरोपियों के मेमोरेंडम पर जप्त किया गया है । चोरी के अपराध में आरोपी दयादास पिता सुखलाल दास उम्र 22 वर्ष एवं रंजीत कुमार कुर्रे पिता सागर कुर्रे दोनों निवासी छोटे गुमड़ा थाना घरघोड़ा को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button