दो दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, अवैध बिक्री करने वालों पर होगी कार्रवाई, जिला प्रशासन ने 18 और 20 दिसम्बर को घोषित किया शुष्क दिवस

1 Min Read

कोंडागांवः जिला प्रशासन ने 18 दिसम्बर 2021 को ‘गुरू घासीदास जयंती‘ और 20 दिसम्बर 2021 को मतदान दिवस के अवसर पर ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया है। इस दौरान जिले की समस्त देशी मदिरा दुकान सी.एस.2 (घघ), विदेशी मदिरा दुकान एफ.एफ.1 (घघ) तथा एफ.एल.7 सैनिक कैंटीन फुटकर अनुज्ञप्ति पूर्णतः बंद रहेगी। इसके साथ ही अवैध शराब विक्रय पर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि नगरपालिका क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 12 भेलवापदर में हो उपचुनाव हो रहे हैं। 20 दिसम्बर को वोट डाले जाएगे। इसी कारण जिला प्रशासन ने 20 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित किया है।

Share This Article
Leave a Comment