छत्तीसगढ़न्यूज़

CG: करंट लगने से हाथी की मौत, मौके पर पहुँचे जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

महासमुंद।। जिले के कोडार एलबीसी नहर में विद्युत करंट से एक नर हाथी की मौत हो गई। घटना 7 जनवरी की रात 9-10 बजे की बताई जा रही है। करंट लगने से हाथी की मौत की सूचना मिलने पर जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर मौके पर पहुँचे। उन्होंने वन विभाग, वेटनरी विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बताया कि जंगली सुअर व अन्य वन्य प्राणियों के शिकार के लिए करंट बिछाया गया था जिसमें एक नर हाथी सम्पर्क में आ गया, जिससे हाथी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस कार्य मे लिप्त सभी दोषियों पर कड़े कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। आलोक चंद्राकर के साथ राजेंद्र चन्द्राकर, पार्षद सलीम भाटी, केके साहू व आजा अधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी कांग्रेस नेता विश्वजीत बेहरा ने दी है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button