इस मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने से मिलती है गुप्त रोगों से मुक्ति, जानिए मान्यता

हमारे हिन्दू धर्म में मंदिरों को खास महत्व दिया गया है। भारत के कोने-कोने में प्राचीन मंदिर स्थित है, लेकिन भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में बहुत से ऐसे मंदिर भी है, जो अतिप्राचीन है, यहाँ मंदिरों की अधिकता व देवी-देवताओं से इसके सम्बन्ध के कारण भारत के इस स्थान को देव भूमि के नाम से भी जाना जाता है।

गुप्त रोगों से मिलती है मुक्ति:

हिमाचल प्रदेश के बड़सर क्षेत्र के गारली गांव में शीतला माता का एक ऐसा है मंदिर स्थित है जो सैकड़ो वर्ष पुराना है। इस मंदिर के निर्माण के विषय में कहा जाता है, कि इसका निर्माण मुग़ल काल में हुआ था। आज यह मंदिर भक्तों की आस्था का विशेष केंद्र माना जाता है। इस मंदिर से सम्बंधित बहुत सी कथाएं है, जिसके अनुसार माता शीतला को माँ ज्वाला देवी की बहन माना जाता है।

क्या है मान्यताएं:

इस मंदिर के विषय में मान्यता है, कि जो भी भक्त माता शीतला के प्रसाद का सेवन करता है उसे गुप्त रोगों से मुक्ति मिलती है। हर वर्ष फाल्गुन माह की अष्टमी को यहाँ मेले का आयोजन किया जाता है जिसमे दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button