दो हजार करोड़ के आबकारी घोटाले को लेकर ओपी चौधरी ने लिखा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खुला पत्र
रायगढ़:-
हमारे छत्तीसगढ़ को एटीएम बना दिया गया है। दिल्ली के आबकारी घोटाले से बड़ा दो हजार करोड़ का आबकारी घोटाले का मामला सामने के बाद ओपी ने नैतिकता के नाते आबकारी मंत्री कवासी लखमा एवम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपने पद से इस्तीफा देने की बात भी कही।अन्यथा इसके विरोध स्वरूप प्रदेश की जनता सरकार को ईट का जवाब पत्थर से देगी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभी कार्यकर्ताओ के साथ विपक्ष धर्म निभाने की बात कहते हुए पत्र के अंत में ओपी के स्वय को अदना सा आदमी बताते हुए कहा इस मामले में आपको स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए ।




