धनवंतरी सम्मान समारोह में जशपुर जिला से बीएमओ डॉक्टर सुनील लकड़ा राज्यपाल के हाथों हुए सम्मानित….जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों सहित जिले वासियों ने दी बधाई

समाचार संकलनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क
संपादन एवं प्रकाशनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क
  1. छत्तीसगढ़ रायपुर में आयोजित 28 जून को धन्वंतरि सम्मान समारोह 2025 का आयोजन हुआ जिसमे जशपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा बीएमओ डॉक्टर सुनील लकड़ा का भी चयन हुआ। महामहिम राज्यपाल महोदय छत्तीसगढ़ शासन तथा स्वास्थ्य मंत्री महोदय छत्तीसगढ़ शासन के कर कलमों से स्वास्थ्य सेवा में विशिष्ट योगदान के लिए डॉ सुनील लकड़ा को सम्मानित किया गया।

जहां छत्तीसगढ़ के बड़े बड़े शहरों के बड़े स्वास्थ्य संस्थान के डॉक्टर एक तरफ अपने बेहतर कार्य हेतु नवाजे जा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ जशपुर जिले के बगीचा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर सुनील लकड़ा भी चुने गए और दुर्गम क्षेत्रों में जनजातियों के लिए बेहतर कार्य एवं स्वास्थ्य सेवा में विशिष्ट योगदान करने हेतु धन्वन्तरि सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने धन्वंतरी सम्मान कार्यक्रम में कहा कि जीवन रक्षक डॉक्टर समाज के सच्चे नायक हैं जो दिन-रात निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर उनकी जान बचाते हैं तथा उनकी मेहनत, उनका ज्ञान और सेवा भावना समाज को स्वस्थ बनाती है। 

समाचार संकलनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क
संपादन एवं प्रकाशनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क
आ
समाचार श्रेय एवं प्रकाशन विवरणआपकी आवाज़ | सच की बात, सबके साथ
✍
रिपोर्टिंगआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्कसमाचार डेस्क द्वारा तैयार
✎
संपादन एवं प्रकाशनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्कतथ्यों, भाषा एवं प्रस्तुति का संपादन
प्रकाशित: 30 June 2025समय: 12:04 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button