Home न्यूज़ धन- प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन जरूर करें ये 4 काम, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

धन- प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन जरूर करें ये 4 काम, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

0
धन- प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन जरूर करें ये 4 काम, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से मां लक्ष्मी की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। मां लक्ष्मी को धन की देवी भी कहा जाता है। जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाती है उसको जीवन में कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन ये 4 उपाय करने चाहिए। इन उपायों को करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मां को लाल वस्त्र अर्पित करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन मां को लाल वस्त्र अर्पित करने चाहिए। आप मां को सुहाग का सामना भी अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

मां लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें। अगर संभव हो तो मां लाल रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए। 

विष्णु भगवान की पूजा करें

शुक्रवार के दिन धन- प्राप्ति के लिए विष्णु भगवान की पूजा भी करें। विष्णु भगवान की पूजा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हर शुक्रवार को माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा करें।

खीर का भोग लगाएंं

शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मीनारायण भगवान और मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और धन- लाभ होता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here