
ब्रेकिंग न्यूज बेमेतरा
नवागढ़ के निकट ग्राम छेरकापुर में खेत में काम कर रहे श्री राम यादव 55, अहिल्या बाई 50 एवम राजकुमार यादव 35 पर मधु मक्खियों ने हमला कर दिया इस घटना में श्री राम यादव की मौत हो गई, अहिल्या बाई एवम राजकुमार घायल हो गए जिनका उपचार नवागढ़ अस्पताल में जारी है, घायल राजकुमार ने बताया कि दोपहर लगभग डेढ़ बजे एक बाज ने मधु मक्खियों के छत्ते को छेड़ दिया इससे उग्र मधु मक्खियों ने इन तीनों पर हमला कर दिया, इसके बाद जान बचाने तीनों अलग अलग दिशा में भागे अहिल्या बाई पावर पंप हाउस में जाकर छिप गई राजकुमार गांव की ओर दौड़ लगाते चला गया, श्री राम यादव गेहूं की खेत से आगे नहीं निकल पाया उस पर इतने डंक मारे की वह मौके पर ही मूर्छित हो गया, राजकुमार गांव में जाकर स्थिति को बताया और गांव वालों को साथ ले कर आया तो गांव वालों ने देखा कि राजकुमार के पिता गेहूं की खेत में अचेत पड़े हैं, उसे उसी अवस्था में नवागढ़ अस्पताल लेकर आए जहां स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया जिला अस्पताल पहुंचने के पूर्व श्री राम ने दम तोड दिया, घायल राजकुमार एवम उसकी माता जी का नवागढ़ अस्पताल में उपचार जारी है,l




