
@कुपोषित बच्चों और माताओं के लिए छत्तीसगढ़ शासन की अच्छी पहल:-अंजेला कुजूर परियोजना अधिकारी
@नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तरुणा साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम का आगाज ,जिला प्रशासन सहित मुख्यमंत्री बघेल के प्रति जताया आभार
असलम आलम खान आपकी आवाज धरमजयगढ़ ब्यूरो:- जिला प्रशासन महिला एवम बाल विकास जिला रायगढ़ के दिशा निर्देशन में आज पोषण के लिए रागी योजना के तहत बेहरा पारा आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती माताओं और बच्चों को रागी लड्डू वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी महिला एवम महिला बालविकास श्रीमती अंजेला कुजूर मैडम ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा की रायगढ़ जिला कलेक्टर सहित हमारे विभाग की भी मंशा है के जिले में कुपोषण को पूरी तरह से दूर करना है।उन्होंने बताया अभी हमारे टीम के अथक प्रयास द्वारा नगर पंचायत धरमजयगढ़ के 15 में से 8 वार्डों को कुपोषण मुक्त किया गया है,यहां एक भी बच्चे कुपोषित नही हैं।आगे भी पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में कुपोषण को दूर करने उनका सतत प्रयास जारी है।अभी पोषण के लिए रागी लड्डू निर्माण एवम वितरण का कार्य विकासखंड के ग्राम गेरसा सेक्टर के मां अम्बे स्वसहायता समूह को दिया गया है।
वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती तरुणा साहू ने भी अपने संबोधन में जिला प्रशासन सहित मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा ,शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ निसंदेह गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलेगा,रागी लड्डू से कुपोषण को दूर करने में सहायता मिलेगी।आज के इस रागी लड्डू वितरण शुभारंभ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष तरुणा साहू,परियोजना अधिकारी अंजेला कुजूर,सचिन चंद्रा गेरसा,शैलेश यादव मुनुंद, मीना चंद्रा हाटी,सेती कंवर बोरो,निशा मिश्रा बोजिया, समेत स्थानीय महिलाएं ,बच्चे एवम पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।




