न्यूज़रायगढ़

धरमजयगढ़ हाथी ने आज फिर आदिवासी किसान के खेत की फसल को पहुंचाया नुकसान

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़/धरमजयगढ वन मंडल अंतर्गत छाल वन परिक्षेत्र ग्राम पंचायत कीदा की घटना है, कई दिनों से हाथी यही क्षेत्र में विचरण कर रहे है,जिससे किसानों की समस्या बढ़ती जा रही है, डर को माहौल बना हुआ है। क्योंकि अब किसानों की सभी फसल अब हाथी खाने के लायक उग गया है, यहां तक हैरान की बात यह है की आलू को भी हाथी कोड़ कर अपना भोजन बना लेता है, हाथी खाता कम है और अपने पैरो तले नुकसान ज्यादा पहुंचता है।
पीड़ित किसान द्वारा बताया गया की कई दिनों से हाथी उसके बाड़ी में आ रहा है, कई दिनों से हाथी आ चुका ना ठीक वैसे ही आज उसकी बाड़ी में करीब रात्रि 11 बजे दो हाथी बाड़ी की घोरना को तोड़कर अंदर घुसा और केला,भुट्टा,मुमफली की फसल को नुकसान पहुंचाया।।
किसान द्वारा बताया गया की जो मौजा मिलती है वे कई महीनो बाद मिलती है और बहुत कम दर से मिलती है, जिससे हमारी फसल की सही कीमत नही मिलती।। पीड़ित किसान महेन्द्र सिदार ग्राम कीदा, वन परिक्षेत्र छाल, वन मंडल धरमजयगढ।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button