धर्मजयगढ”उदयपुर-गहिरागुरू-घरघोडा” को नवीन जिला बनाने की मांग करेगी छग सर्व आदिवासी समाज- महेन्द्र सिदार

आप की आवाज
*मुख्यमंत्री से (धर्मजयगढ़)”उदयपुर-गहिरागुरू-घरघोडा” को नवीन जिला बनाने की मांग करेगी छग सर्व आदिवासी समाज- महेन्द्र सिदार।*
रायगढ़/धर्मजयगढ़ :- प्राचीन समय से उदयपुर का एक विस्तृत इतिहास रहा है,यह छत्तीसगढ़ के 14 रियासतों में से एक रहा है।जिसे आज धरमजयगढ़ के नाम से जाना जाता है, इसके बावजूद भी क्षेत्र में,संगठित एकीकृत और जनता की सहयोगपूर्ण भागीदारी ना हो पाने के कारण और हमारे जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण,आज यह क्षेत्र लगातार पिछड़ता रहा। इस कारण हम सभी क्षेत्र निवासी एवं समाजिक कार्यकर्ता द्वारा धरमजयगढ़ (उदयपुर)गहिरागुरू घरघोडा को नवीन जिला बनाने की मांग करते हैं, जिससे यहां के कुटिर उद्योग, पर्यटन,पर्यवारण सेवा , आदि क्षेत्र में विकास हो सके। और सम्पूर्ण रूप से धरमजयगढ़ क्षेत्र का सामाजिक शैक्षणिक,आर्थिक, व्यवसायिक, राजनीतिक सांस्कृतिक विकास हो सके।
1996 में दलित साहित्य अकादमी के तत्कालीन संभागीय अध्यक्ष स्व.श्री रविन्द्र कंचन ने धर्मजयगढ़ वा घरघोड़ा अनुविभाग में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति वा अनुसूचित जनजाति पर अपना समाजशास्त्रीय अध्ययन, प्रतिवेदन तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी को सौंपते हुए घरघोड़ा उदयपुर (धर्मजयगढ़) नाम से पृथक जिला बनाने की मांग की थी। किन्तु, हैरानी की बात ये है आज तक क्षेत्रीय कोई भी जनप्रतिनिधि ने यह मांग नही किया है। आज हमारे घरमजगढ सुदूर क्षेत्र निवासी को जिला मुख्यालय दूर होने से बहुत सारी व्यवसायिक, शैक्षणिक, चिकित्सीय अन्य विकास के लिए परेशानी की सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय विधायक कांग्रेस- भाजपा दोनो की सरकार भी रही। किन्तु किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अभी भी वर्तमान में कांग्रेस की सरकार हैं और विधायक जी भी। इसलिए हम सभी क्षेत्र वासियो सामाजिक कार्यकर्ता के माध्यम से हम क्षेत्रीय विधायक जी से  आशा करते है, कि इस क्षेत्रीय मांग (जिला बनाने की) में अहम भूमिका निभाए और, क्षेत्र की जनता की आवाज बने।
जिससे संपूर्ण क्षेत्र के पूरे आदिवासी समाज को लाभ मिलेगा और पूर्ण आदिवासी जिला बनेगा।भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मांग करेगी छग सर्व आदिवासी समाज।।महेन्द्र सिदार ब्लॉक अध्यक्ष छग सर्व आदिवासी समाज धर्मजयगढ़ जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button