ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि के जरिए व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य में होने वाली घटनाओं का पता लगाया जा सकता है। 12 राशियों में से हर किसी की एक राशि होती है। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि व्यक्ति का व्यक्तित्व बेशक उसके माहौल और संस्कार पर निर्भर करता है लेकिन राशि के जरिए उससे जुड़ी कुछ विशेषताओं का पता भी चलता है। राशि के स्वभाव के कारण कुछ राशि के जातक डरपोक जबकि कुछ ताकतवर होते हैं। स्वभाव से ताकतवर राशियों का वर्णन ज्योतिष शास्त्र में किया गया है, जानिए आप भी-
1. मेष राशि- मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। ज्योतिष शास्त्र में मेष राशि वालों को ताकतवर माना जाता है। इनमें किसी भी कार्य को करने की गजब की क्षमता होती है। इन राशि वालों के पास लीडरशिप क्वालिटी का गुण भी होता है। ये अपने दम पर हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। ये राशि वाले भाग्यशाली होते हैं। यह अपने जीवन में जो पाना चाहते हैं, उसे पाकर ही दम लेते हैं।
2. वृश्चिक राशि– इस राशि का स्वामी भी मंगल होता है। इस राशि के लोगों को मेहनती, किस्मती और साहसी माना जाता है। यह अपने क्षेत्र में खूब परिश्रम करते हैं और किस्मत के साथ देने के कारण उच्च पद को प्राप्त करते हैं। इनमें नेतृत्व की क्षमता भी होती है। इस राशि के लोग अपने काम से काम रखते हैं। इन्हें दूसरों से ज्यादा मतलब नहीं होता है। यह दूसरों का दखल अपने जीवन में बर्दाश्त नहीं करते हैं। इनसे भिड़ने से पहले एक बार सोचना चाहिए।
3. मकर राशि- इस राशि के जातकों की गिनती भाग्यशाली लोगों में की जाती है। इस राशि का स्वामी शनि होता है। इस वजह से शनि देव की कृपा इन राशि वालों पर बनी रहती है। ये राशि वाले आत्मविश्वासी और मेहनती होते हैं। यह अपने दम पर सफलता पाने पर विश्वास रखते हैं। शनि देव की कृपा के कारण इनका कोई अनिष्ट नहीं कर पाता है।
Back to top button