न्यूज़

धान खरीदी की अवधि बढ़ाये जाने के साथ 9 सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा मंडल ने किया धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम

रमेश गुप्ता

बिहारपुर/सुरजपुर – नौ सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल बिहारपुर चांदनी द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम कांग्रेस सरकार से धान खरीदी केंद्रों में बगैर किसी अवकाश के प्रतिदिन नियमित रूप से धान खरीदी करने,किसान का पूरा धान खरीदने,किसानों के त्रुटि पूर्ण रकबे को तत्काल सुधार कर किसानों के रकबा में वृद्धि करने,किसानों के धान बिक्री के लिए जारी टोकन किसान के सहमति के बगैर मनमाने तरीके से टोकन निरस्त करने पर तत्काल रोक लगाने,धान खरीदी केंद्रों में वारदाने के पर्याप्त मात्रा में जल्द उपलब्ध कराये जाने, धान का उठाव तत्काल करने,धान खरीदी की अवधि 1 माह बढ़ाये जाने,किसानों को खरीदी केंद्र में होने वाली परेशानियों को प्रशासन तुरंत निराकरण करें,

इन सभी विषयों को लेकर भाजपा जिला मंत्री शिवप्रसाद सिंह ने कहा छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए लोक लुभावने झूठे वादे से सत्ता प्राप्त करने में सफल रही है प्रदेश की ढाई करोड़ जनता को कांग्रेस द्वारा दिखाया गया सपना आज भी अधूरा है और किए गए वादों को पूरा करने के लिए जनता आशा भरी निगाहों से आज भी देख रही है,

छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसान एक-एक दाना खरीदने व 25 सौ ₹ प्रति क्विंटल धान की कीमत देने का वादा करने वाली सरकार अपनी जवाबदेही में पूर्णतःअसफल रही है। जिला विशेष आमंत्रित सदस्य अवध कुमार पाठक ने कहा छत्तीसगढ़ के किसानों के ऊपर करना तो धान खरीद पा रही है और ना ही खरीदे गए धान का दाम मिल पा रहा है धान खरीदी केंद्रों से बरदाना गायब है तो पूरे प्रदेश में तौल के नाम पर अवैध वसूली हो रही है किसानों का रकबा काट दिया गया है धान खरीदी केंद्रों में राजनीतिक विद्वेष पूर्ण रवैए से किसानों के साथ पक्षपात हो रहा है, शासन के द्वारा रकवा जोड़ने का वाहवाही लूट रही है यहां एक भी किसानों का रकबा नहीं जोड़ा जा रहा है। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बैस ने कहा छत्तीसगढ़ में जब-जब कांग्रेस सत्ता में आई है तब किसानों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है तथा किसानों पर अत्याचार व शोषण किया गया है कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सियाराम नाई, महामंत्री हंसे लाल जायसवाल,जिला इस आईटी सेल के सदस्य मुकेश कुमार साकेत, भाजयुमो मंडल कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र पुरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने किया दोपहर 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक धरना प्रदर्शन 2:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक चक्का जाम किया गया। तहसीलदार बिहारपुर को पुलिस थाना चांदनी के उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान उपस्थित भाजपा जिला मंत्री शिव प्रसाद सिंह,भाजपा जिला विशेष आमंत्रित सदस्य अवध कुमार पाठक,भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बैस,महामंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता,हंसेलाल जायसवाल,उपाध्यक्ष सियाराम नाई,किशुन प्रसाद,मंत्री मदनलाल जायसवाल,विजय कुमार गुर्जर,कोषाध्यक्ष छोटेलाल यादव, पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य कालीचरण काशी,नारायणदास बैस,जिला आईटी सेल के सदस्य मुकेश कुमार साकेत,मीडिया प्रभारी प्रेम लाल विश्वकर्मा, कार्यालय प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष उपेंद्र कुमार गुप्ता, मंडल कार्यकारिणी सदस्य श्याम नारायण बैस, शिवधन गुप्ता, तेजमणि साहू, सहकारिता प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक मुकुंद लाल जायसवाल, शक्ति केंद्र संयोजक अखिलेश कुमार पंडो, मनराखन सिंह, श्याम कार्तिक जायसवाल, रामेश्वर जायसवाल, बिजेंदर साहू, जग प्रसाद सिंह ,गणेश कुमार गुप्ता, अशोक, प्रमोद कुमार, राजेंद्र, कन्हैया लाल, सोमारू,हरि सिंह, माधव सिंह,ह्रदय लाल, रामबिहारी,प्रताप सिंह, राय सिंह, राममिलन, सुदर्शन,रामसूरत, दयाशंकर, भागीरथी, रामकरण, जमुना राम, रामसूरत, मुकुंद लाल गुप्ता, नरेंद्र कुमार गुप्ता, नरेन्द्र गुर्जर, कमलेश कुमार जायसवाल, राम सूरत सिंह, शिवचंद, रामनारायण, पन्ने लाल, गोपाल प्रसाद,रामानुज देवांगन, सुग्रीव प्रसाद,आत्माराम,अंगिरा प्रसाद, हीरालाल, बीरबल,बिंदा प्रसाद, राम कुमार जायसवाल, रामविलास काशी, रामचरण बैस, शिव सागर,रामअवतार, शोनसाय सिंह, दयाशंकर, ध्यानचंद, चंद्रदेव विश्वकर्मा,आरकेस, रमेश कुमार यादव, तपेश्वर पंडो, रामबरन सिंह, भोला सिंह, जयचन्द गुप्ता, राम प्रताप विश्वकर्मा, गोपाल प्रजापति, शालिकराम, देवपति सिंह, राम सकल सिंह, गोकुला प्रसाद, सचिन कुमार, कृष्ण क्रांति, मनीलाल गुप्ता, योगेश कुमार, जगदीश प्रसाद, रामसयन, उमेश नाई, देवेंद्र कुमार गुप्ता, राम‌उग्रह नाई,शिवम गुप्ता, शिवशरन गुप्ता, शिवचंद बियार, राजेंद्र पंडो, सुवंश कुमार गुर्जर, हीरालाल, माधव, रामलला बैस, उदित नारायण, जग प्रसाद सिंह,सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button