धान खरीदी केंद्रों में हेल्प लाईन नंबर चस्पा होनी चाहिए— अविनाश तिवारी सौरभ निर्वाणी

दिनेश दुबे
आप की आवाज
धान खरीदी केंद्र अन्नदाता किसान के लिए बदसलूकी या बदइंतजामी बर्दास्त नही : निर्वाणी
*भूपेश बघेल और रविन्द्र चौबे की सरकार किसानों की सरकार:डॉ सौरभ निर्वाणी*
*किसान कांग्रेस खरीदी केंद्रों में चस्पा करेगी हेल्प लाइन नंबर:अविनाश तिवारी,डॉ सौरभ निर्वाणी*
बेमेतरा —1 दिसम्बर से सरकार द्वारा सोसायटियों के माध्यम से धान खरीदी प्रारम्भ किये जाने के बाद प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष राम बिलास साहू ने प्रदेश स्तरीय निगरानी समिति का गठन  छतीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा अनुमोदित सूची के आधार पर किया है
जिसका उद्देश्य खरीदी केंद्रों में किसानों की सहूलियत,भंडारण,बारदाना और परिवहन को सुनिश्चित करना है
प्रदेश स्तरीय किसान निगरानी समिति में जिले के किसान नेता अविनाश तिवारी और डॉ सौरभ निर्वाणी को प्रदेशस्तरीय 37 सदस्यी टीम का हिस्सा बनाया गया है,इस पर कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे का आभार व्यक्त करते हुए हर्ष जाहिर किया है,
किसान कांग्रेस के प्रदेश महसाचिव डॉ सौरभ निर्वाणी ने कहा है कि सतत निगरानी के द्वारा किसानों की सुविधाओ और परेशानियों के विषय मे धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर प्रदेश किसान कांग्रेस कार्यालय को अवगत कराते रहेंगे,
बेमेतरा जिले के खरीद केंद्रों के निरीक्षण के लिए किसानों के साथ लगातार सवांद और विमर्श के माध्यम से किसी भी तरीके के तौल,बारदाना और परिवहन संबंधित सुझाव के लिए प्राधिकृत अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा साथ ही साथ डॉ निर्वाणी ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों के साथ किसी भी तरह की कम तौल या बारदाना रहते हुए भी न देने की शिकायत पर
समिति प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त करने की अनुशंसा करेंगे,
अन्नदाता किसान के साथ भेदभाव या बदसलूकी किसी भी सूरत पर स्वीकार नही किया जाएगा,
किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी ,एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश महसाचिव डॉ सौरभ निर्वाणी की नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष बंशी पटेल,महामंत्री ललित विश्वकर्मा,जनपद उपाध्यक्ष रितेश शर्मा,किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष झम्मन बघेल,सरपंच नीलेश वैष्णव,बालसमुंद सरपंच तुलसी साहू,झिरिया सरपंच रामविशाल मिश्रा, गज्जू वर्मा,किरण वर्मा,कुसमी सरपंच मोहन नीता वर्मा,छत्राम देवांगन,कुसमी सोसायटी के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश देवांगन,जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी, जिला पंचायत सदस्य बालकुमारी ध्रुव,जिला पंचायत सदस्य शुशीला जोशी,जनपद सदस्य एवं सभापति लाला भारती, आगर दास देहरे, पूर्व जनपद सदस्य सुकालू यादव,अरमान साहू,नांदघाट युवॉ कांग्रेस अध्यक्ष लाला कटारे,जिला महामंत्री विजय यादव सहित अंचल के किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी हैं,
किसान नेता अविनाश तिवारी और डॉ निर्वाणी ने कहा कि खरीदी केंद्रों में हेल्प लाइन नंबर चस्पा किया जाएगा ,किसी भी अनियमितता की शिकायत फ़ोन या सोशल मीडिया के माध्यम से भी की जा सकेगी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button