धान खरीदी, झीरम कांड पर गरमाएगी सियासत…छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 13 दिसंबर से

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 13 से 17 दिसंबर तक चलेगा। इसकी अधिसूचना विधानसभा सचिवालय ने जारी कर दी है। 5 दिन के इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी। अब जल्द ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपने विधायकों के साथ एक बैठक करेंगे। इन बैठकों में दोनों ही दल विधानसभा की कार्यवाही को लेकर रणनीति तैयार करेंगे। शीतकालीन सत्र में सियासी मुद्दे हावी रह सकते हैं। किसानों से धान खरीदी, बोनस, झीरम कांड की रिपोर्ट और जांच आयोग में नए सदस्यों की नियुक्ति जैसे मुद्दों के साथ भाजपा सरकार पर हमलावर रुख अपना सकती है। दूसरी तरफ कांग्रेस विपक्ष के हर आरोप के तोड़ के साथ सदन में पहुंचेगी। इसकी तैयारियां अब शुरू कर दी गई हैं।

Share This Article
Leave a review