छत्तीसगढ़न्यूज़

धान मंडी धौंराभांठा में धान खरीदी का भव्य शुभारंभ किया गया

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

*आदिम जाति सेवा सह.समिति मर्यादित, धान मंडी धौंराभांठा में धान खरीदी का भव्य शुभारंभ किया गया…*

अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत धौंराभांठा सहकारी धान मंडी में कार्तिक महिने के शुभ मुहूर्त एकादशी व्रत के शुभ अवसर पर धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया गया। सर्व प्रथम अतिथियों के सानिध्य में नाप-तौल मापदंड, तराजू की भव्य पूजा अर्चना किया गया, साथ ही साथ रिबन काटकर धान नापतौल की शुरुआत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ माल्यार्पण के साथ स्वागत सत्कार किया गया। धान खरीदी की शुरूआत क्षेत्र के चार किसान आधार सिंह /धनेश्वर-लमडाड़,अंतुराम /देव-लमडाड़,वेद प्रकाश /उद्धव -लिबरा,युधिष्ठिर/उद्धव -लिबरा के द्वारा 322.80 क्विंटल धान बेच कर शुरुआत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- यशपाल बेहरा उपसरपंच, विवेक बेहरा ग्राम गौंटिया, , अरूण बेहरा, ईश्वरी गुप्ता एवं सेवा सहकारी समिति के अधिकारी- अजम्बर सिदार- प्राधिकृत अधिकारी,समिति प्रबंधक-विजय कुमार बेहरा, कम्प्यूटर ऑफरेटर-मनोज सोरेंग, निधिक- तपेधन मिरधा,फड़प्रभारी- खेत्री टोप्पो, बारदाना प्रभारी-शेखर साव,भृत्य- मिथिलेश खम्हारी,वितरक भृत्य- महेश स्वर्णकार व किसान बंधु उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाए।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button