छत्तीसगढ़न्यूज़

धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सिर कट्टी आश्रम में हुआ आयोजन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज

गरियाबंद। जिला के प्रसिद्ध धर्मिक स्थल सिरकट्टी आश्रम में महंत श्री गोवर्धन शरण महाराज के सानिध्य में रविवार को संत समागम और धार्मिक अनुष्ठान के साथ नव निर्मित श्री रामजानकी जी और श्री हनुमान जी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव,कोरोना गाइड लाइन के नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री व स्थानीय विधायक श्री अमितेश शुक्ल ,पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक श्री धनेंद्र साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौरव मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री अमितेश शुक्ल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशा त्यागकर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। ।
श्री धनेंद्र साहू ने सभा को संबोधित करते हुए सिरकट्टी आश्रम के इस विशाल आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि सिरकट्टी आश्रम के अनेक वर्षों से सभी समाज के लोगों का आस्था का केंद्र हैं। हमारे जीवन में भगवान राम जानकी जी और श्री हनुमानजी जी आस्था हमेशा से है।
संत गोवर्धन शरण महाराज के कार्यों की जितनी प्रशंसा करें कम है।
इस अवसर पर जनपद पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष श्री गौरव मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन होते रहने चाहिए। धार्मिक आयोजन से आत्मा पवित्र होती है। लोगों में एक दूसरे के प्रति प्यार बढ़ता है। मिलजुल कर रहने की शक्ति मिलती है। धार्मिक आयोजनों से आपसी सौहार्द बढ़ता है।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button