
धोबी समाज ने प्रदेश स्तरीय संत गाडगे जयंती व महाअधिवेशन कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किया आमंत्रित
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के तत्वाधान में बेमेतरा जिला के हसदा मे होने वाले प्रदेश स्तरीय संत गाडगे महाराज 147 वी जयंती एवं महाअधिवेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आमंत्रित करने 21 मार्च को क्षेत्रीय विधायक आशीष छाबड़ा बेमेतरा जिला अध्यक्ष मेघनाथ निर्मलकर के नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर के मार्गदर्शन में प्रदेश पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल द्वारा विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाक़ात किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा धोबी समाज के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बुलाए जाने पर आमंत्रण को स्वीकार करते हुए प्रतिनिधिमंडल को अति शीघ्र समय देने की बात की गई। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश पदाधिकारियों को कहा कि समाज की एकता व संगठन से ही अब धोबी समाज का भी छत्तीसगढ़ में एक अलग पहचान बन गया है ऐसी ही एकता व संगठन बनाए रखें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में बेमेतरा जिला अध्यक्ष मेघनाथ निर्मलकर समाज के मुख्य चुनाव अधिकारी पी पी बलभद्र प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार निर्मलकर प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र निर्मलकर प्रदेश सलाहकार भरत निर्मलकर नारायन निर्मलकर युवा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परमानंद रजक सहित अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
