छत्तीसगढ़न्यूज़

CG मंत्री TS सिंह देव ब्यान पर – मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा , किसी के चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होता…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज रामायण प्रतियोगिता में शामिल हुए, इस दौरान टीएस सिंहदेव के बयान उन्होंने बड़ा बयान दिया और कहा- किसी के चुनाव लड़ने के बयान पर कहा- “किसी के चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होता. एक व्यक्ति चुनाव नही लड़ता तो 10 खड़े हो जाते हैं।”

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इशारों-इशारों में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि इस बार वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। अंबिकापुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव लड़ने का उनका मन नहीं है। टीएस सिंहदेव का यह बयान सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में कई कयासों का दौर शुरू हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह बात गांधी स्टेडियम में महाराजा एमएस सिंहदेव स्मृति ड्यूस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कही है। उन्होंने कहा है कि इस बार सही में मैंने चुनाव लड़ने का मन अभी तक नहीं बनाया है। इस बार यदि मन बनाया तो लोगों से पूछ कर ही चुनाव लडूंगा, जिस तरह मैंने वर्ष 2008, 2013 और 2018 विधानसभा चुनाव लड़ा तो मैंने पहले से ही मन बनाया था और जनता से पूछ कर चुनाव लड़ा था। सही बात बताऊं तो इस बार मेरा मन ही नहीं है, जैसा पहले रहता था।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button