
रायकेरा प्राचार्य शैलेन्द्र कर्ण गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय में हुए सम्मानित।
घरघोड़ा :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायकेरा में पदस्थ श्री शैलेन्द्र कुमार कर्ण को 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन मान0 उमेश पटेल के हाथों विद्यालय में स्वच्छता पर विशेष कार्य योजना को लेकर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर रायगढ़ विधायक मान0 प्रकाश नायक, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, महापौर रायगढ़ नगर निगम श्रीमती जानकी काटजू, आयुक्त नगर निगम श्री संबित मिश्रा आदि मंचासीन रहे।श्री शैलेन्द्र कुमार कर्ण घरघोड़ा विकासखण्ड के शा0 उ0 मा0 विद्यालय रायकेरा में पदस्थ हैं।विगत दिनों उक्त संस्था को स्वच्छता सर्वे के आधार पर मापदण्डों में योग्य पाए जाने पर राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन मान0 प्रेम साय सिंह टेकाम के हाथों पुरुष्कृत किया गया था।श्री शैलेंद्र कुमार कर्ण अपने कार्यक्षेत्र में शासकीय योजनाओं छात्रवृत्ति जिला नोडल अधिकारी के कार्य को बेहतरीन संचालन करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के लोकव्यापीकरण सहित शासन की नीतियों का सफल क्रियान्वयन करते रहे हैं।इनके सम्मानित होने पर विद्यालय परिवार सहित विकास खण्ड के शिक्षक – शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया है।