छत्तीसगढ़

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 10-15 किलो वजनी 9 पाइप बम बरामद, नहीं तो… तांडव तय था…

कांकेर. जिले के धुर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा इलाके में सर्चिंग के दौरान बीएसएफ ने 9 नग पाइप बम बरामद किए हैं. नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से ये पाइप बम प्लांट किए गए थे. लेकिन जवानों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. बीएसएफ की टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन पर निकली थी. इस दौरान जवानों को सूचना मिली कि नक्सलियों ने जुमड़ा के जंगलों में बड़ी संख्या में पाइप बम प्लांट कर रखे हैं. जिसके बाद बीएसएफ जवानों ने सावधानी पूर्वक इलाके का निरीक्षण कर 10 से 15 किलो वजनी 9 पाइप बम बरामद किया है. जिस तरह से नक्सलियों ने बड़ी संख्या में बम प्लांट कर रखा था उससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि नक्सली किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे. लेकिन अब जवानों ने उनकी मंशा पर पानी फेर दिया है.

Show More

Bhimsen Tiwari

प्रधान संपादक
Back to top button