11th March 2026
छत्तीसगढ़

नक्सलियों के चंगुल में 34 ग्रामीण, सर्व आदिवासी समाज ने की ग्रामीणों को रिहा करने की अपील

सुकमा: शासन-प्रशासन के अथक प्रयासों के बावजूद बस्तर में नक्सलियों का उत्पात थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। लगातार वनांचल क्षेत्रों से नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आ रही है। वहीं, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से बौखलाए नक्सली अब ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं। इसी बीच ग्रामीणों को नक्सलियों द्वारा बंधक बनाए जाने के मामले में बड़ा अपडेट आया है।

मिली जानकारी के अनुसार कुल 34 ग्रामीण नक्सलियों के चंगुल में हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने चर्चा के लिए पहले 14 ग्रामीणों को बुलाया था और फिर 13 और लोगों को बुलाया था। अभी तक कोई भी ग्रामीण नक्सलियों की मांद से नहीं लौटे हैं। वहीं, सर्व आदिवासी समाज ने नक्सलियों से अपील की है कि वे ग्रामीणों को रिहा करें।

Related posts

CMO को किया सस्पेंड, प्रोटोकॉल तोड़ा, बंच्चों को बांटी चॉकलेट, तस्वीरों देखें- भूपेश बघेल का ‘नायक’ रूप

Aapki Aawaz

नंदेली टेट परीक्षा में नकल मामले में शिक्षक भुवनेश्वर चौधरी निलंबित

DINESH DUBEY

धर्मांतरण करने वाले लोगों का हौसला बुलंद, आज फिर एक नया मामला, आप भी सुनिए क्या कहते हैं इनके बारे में पुलिस अधिकारी

ADMIN DESK

Leave a Comment