बोईरदादर शासकीय स्कूल समेत कई स्थानों में भाजपा नेता महेश शुक्ला ने किया ध्वजारोहण

रायगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक 48 की पार्षद श्रीमती सुनीता शुक्ला व भाजपा नेता महेश शुक्ला ने बोईरदादर शासकीय स्कूल, साईं वाटिका कालोनी, मणिकंचन केंद समेत चौक चौराहे में ध्वजारोहण किया।
भारत के 73 वे गणतंत्र पर्व पर शहर के शासकीय अशासकीय भवनों के साथ कई संस्थाओं के द्वारा चौक चौराहे पर गरिमामयी उत्सव के रूप में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, जहाँ विशिष्ट जनों के द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है उसी तारतम्य में नगर निगम के वार्ड क्रमांक 48 की पार्षद श्रीमती सुनीता शुक्ला व भाजपा नेता महेश शुक्ला के द्वारा कई स्थानों पर ध्वजारोहण किया। जहां लोगों की उपस्थिति मे पूर्ण उत्साह और उमंग के साथ गण पर्व मनाया गया।
महेश शुक्ला ने अपने उदबोधन में सभी को पर्व की बधाई देते हुए कहा कि अलग-अलग संस्कृति और भाषाएं होते हुए भी हम सभी एक सूत्र में बंधे हुए हैं तथा राष्ट्र की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button