छत्तीसगढ़न्यूज़

नक्सलियों ने नेशनल हाईवे पर पेड़ गिरा कर किया रोड जाम, लगाए बैनर पोस्टर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

भूपेंद्र गोस्वामी
आपकी आवाज
गरियाबंद नक्सलियों ने नेशनल हाईवे पर पेड़ गिरा कर किया जाम पुलिस ने हटाया
गरियाबंद। नक्सलियों ने धुरवागुड़ी – बुडगेलटप्पा के बीच नेशनल हाइवे 130 सी को पेड़ गिराकर जाम कर दिया है। नक्सलियों ने मौके पर बैनर पोस्टर भी लगाए है जिसमे उन्होंने 20 मई को बंद का आह्वान किया है।
नक्सलियों द्वारा लगाए गए बैनर पोस्टर में ओडिसा राज्य कमेटी लिखा हुआ है। जिसमें आज गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव और महासमुंद जिला बंद की चेतावनी जारी की गई है। कुछ पुलिस कैम्प बंद करने को भी कहा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रास्ते को क्लियर किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर ने बताया कि घटना रात की है। नक्सलियों ने हाइवे पर पेड़ गिराया था जिसे हटा लिया गया है।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button