नक्सली मंसूबों पर फिरा पानी : जवानों ने आईईडी बरामद कर किया निष्क्रिय, वॉकी-टॉकी और बैनर भी मिले

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सलगढ़ बस्तर में नक्सली अपनी नापाक करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। सुरक्षाबलों को निशाना बनाने सुकमा जिले के फुलमपाड़ इलाके में नक्सलियों ने आईईडी बम लगाया। लेकिन माओवादियों के कायराना करतूत पर जवानों ने पानी फेर दिया। मामला चिंतलनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के फुलमपाड़ इलाके में जिले के फुलमपाड़ इलाके में सुरक्षाबलों को नुक्सान पहुंचाने नक्सलियों ने आईईडी बम लगाया था। जिसे कोबरा 201 के जवानों ने बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है। आईईडी 5 किलो का था। जवानों ने मौके से वॉकी-टॉकी और बैनर भी बरामद किए हैं।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button