

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू-7.8.22
नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस और नक्सली के बीच हुआ मुठभेड़ पुलिस के जवानी ने किया कई नक्सली कैम्प ध्वस्त
पखांजूर,,,
नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुन्दरराज पी.(भा.पु.से) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, शलभ कुमार सिन्हा (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देषन, जी.एन. बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, श्री अविनाष ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, डीआरजी/ऑप्स, डॉ0 चित्रा वर्मा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कांकेर के पर्यवेक्षण में कल दोपहर लगभग 1.00 बजे गस्त सर्चिंग के दौरान ग्राम कमकाकुडु़म जंगल पहाड़ के पास डीआरजी टीम के साथ पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुआ। मुठभेड़ के दाैरान नक्सलियाें द्वारा ग्राम कमकाकुडुम जंगल पहाड़ में लगाये हुये नक्सली कैम्प को पुलिस पार्टी द्वारा ध्वस्त किया गया। पुलिस एवं नक्सलियों के मध्य करीब आधा घंटा मुठभेड़ चला, मुठभेड़ में पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल पहाड़ का लाभ लेकर भाग गये। मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगने से मारे जानेे की सूचना है। मुठभेड़ क्षेत्र में नक्सलियों की घेराबंदी करने हेतु अतिरिक्त फोर्स
डीआरजी, सीएएफ एवं 17 वीं वाहिनी बीएसएफ का संयुक्त बल थाना आमाबेड़ा, कोरर क्षेत्रांतर्गत एरियाडॉमिनेषन, नक्सली गस्त सर्चि ग पर रवाना किया गया। मुठभेड़ स्थल का बारीकी से सर्च करने पर नक्सलियों के ध्वस्त किये गये कैम्प से:-
- 12 बोर का राउण्ड 05 नग।
- प्रेषर कुकर्र आइ ईडी 01 नग लगभग 05 किलो मौके पर विस्फोट कर नष्ट किया गया।
- वॉकीटॉकी 02 नग।
- स्केनर-01 नग।
- नक्सली वर्दी 07 नग।
- बैटरी 02 नग।
- पिट्ठू बैग 09 नग।
- सोलर प्लेट 02 नग।
- प्लास्टिक पानी जरकीन 04 नग।
- नक्सली बैनर-पाम्पलेट, बिजली वायर, खाना बनाने के बर्त न, गोली-दर्वाइ , नक्सली साहित्य एवं भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी व
अन्य नक्सली सामग्री बरामद की र्गइ । नक्सलियों के विरुद्ध थाना आमाबेड़ा में वैधानिक कार्य वाही की जा रही है।