न्यूज़

नक्सल पीड़ितों का 7 को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू–5.5.22

नक्सल पीड़ितों का 7 को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन

पखांजुर–
पुनर्वास की मांग को लेकर प्रदेशभर के करीब 300 नक्सल पीड़ित परिवार 7 मई को दिल्ली स्थित जंतर – मंतर में धरना प्रदर्शन करेंगे । इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर नक्सल पीड़ित परिवार को मिलने वाली सुविधाएं देने की मांग करेंगे । जनसेवा संगठन के अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता , उपाध्यक्ष किशोर सेठिया और सदस्य धीरेन्द्र साहू ने बताया कि राज्य में 50 हजार से ज्यादा नक्सल प्रभावित परिवार है । उन्हें पुनर्वास नीति के तहत पीड़ित परिवार को शासकीय नौकरी , आर्थिक सहायता राशि , मकान , बसपास , राशनकार्ड , छात्रवृत्ति , स्वास्थ्य बीमा कॉर्ड , नक्सल पीड़ित , बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए दुकान और जमीन के बदले जमीन देने का प्रावधान है । लेकिन , अधिकांश लोगों को कोई सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है ।

जिला उत्तर बस्तर कांकेर नक्सल पीड़ित परिवार को आवासीय नजूल प्लाट विषय संबंध में । विषयांतर्गत लेख है कि , नक्सली पीड़ित आवेदक /अवेदिकयो द्वारा तहसील मुख्यालय पखांजूर में आवासीय भूमि उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत निम्नानुसार है : पीड़ित का नाम पता भूमि हे श्रीमती उर्मिला बागची पी.व्ही .133, पिपसा हजारी पी.व्ही . 03 शारदा नगर, पी.व्ही .42 विद्या नगर असीम विश्वास,अनिमा भवाल पी.व्ही .55,समीर बरोई पी.व्ही .3 शारदा नगर,लक्ष्मण सरकार पी.व्ही .3 शारदा नगर,दीपंकर बिस्वास पी.ही .35,अर्चना दत्ता तहसील पखाजूर नया बाजार,छाया कुण्डू पखांजूर,उज्वला सरकार पी.व्ही . 3 शारदा नगर,ब्रजवती पवार बान्दे बलीगढ़,पूर्णिमा बिस्वास बान्दे पी.व्ही .109,अंजली हालदार कापसी,करुणा डाकुया पी.व्ही . 34 प्रेमनगर,चंदा देशलहार पखांजूर के नाम शामिल हैं।जिन्होंने दिल्ली में धरना प्रदर्शन के लिए रवना हुई है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button