नगर के राजा महल, समलाई माता मंदिर के प्रांगण में चल रहे अखंड ॐ नमः शिवाय जाप में लगा भंडारा

 

रायगढ़ : धर्म रक्षा समिति के तत्वाधान में गत 20 दिवसों से अखंड ॐ नमः शिवाय का जाप किया जा रहा है। जिसमे सभी वर्ग के लोग बढचड़ कर हिस्सा ले रहे हैं एवं इस महापुण्य के भागीदार बन रहे हैं। आज तक 2 करोड़ से ऊपर ओम नमः शिवाय का जाप पूर्ण हो चुका है।

 

आज इसी स्थल में भंडारा लगाया गया था, जिसमे 500 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आज के भांडरे में धर्म रक्षा समिति के संयोजक श्री विकाश केडिया एवं श्री सी. बी. शर्मा जी, श्री प्रेम चंद्र मिश्रा जी, श्री विनोद अग्रवाल जी (होटल आशीर्वाद), श्री सौरभ अग्रवाल जी का विशेष योगदान रहा। कल दिनांक 2-8-2023 दिन बुधवार का भंडारा बालाजी हैंडलूम, गद्दी चौक, रायगढ़ के सौजन्य से रहेगा। रायगढ़ की धर्मपरायण जनता से निवेदन है की वे इस अखंड ॐ नमः शिवाय जाप में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर जाप करें एवं इस महापुण्य के भागीदार बने एवं प्रसाद ग्रहण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button