छत्तीसगढ़न्यूज़

नगर निगम ने भेजा बजरंगबली को नोटिस

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

आप की आवाज
*नगर निगम ने भेजा बजरंगबली को नोटिस
*बजरंगबलि  को नोटिस देने के मामले में शिव सेना ने निगम आयुक्त से माफी मांगने की मांग 
रायगढ़।  नगर निगम के द्वारा हमारे आराध्य देव बजरंगबलि जी के नाम पर जल टैक्स की नोटिस जारी की गयी है। इसकी शिव सेना कड़ी निंदा करती है और निगम आयुक्त इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। शिव सेना के नगर अध्यक्ष अशोक मेश्राम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि नगर निगम में अमृत मिशन के नाम पर भारी भ्र्ष्टाचार चल रहा है। पात्र लोगो को नल कनेक्शन नही दिया और बेतरतीब कनेक्शन  बांट कर ठेका कम्पनी को लाभ पंहुचाया जा रहा है। निगम में अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नही है इसलिए नगर निगम के अधिकारी मनमानी कर रहे है।  *इस तरह हमारे आराध्य देव बजरंग बली के मंदिर में जहां नल कनेक्शन लगा ही नही है वहां भगवान के नाम पर नोटिस जारी कर दिया गया है। इससे स्पष्ट है कि मनमानी व अबैध वसूली निगम के अधिकारी कर रहे है। शिव सेना मांग करती है कि इस कृत्य के लिए नगर निगम आयुक्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और भविष्य में सभी धार्मिक स्थलों पर निशुल्क नल की व्यवस्था होनी चाहिए।

DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button