
जशपुर जिला के नगर पंचायत बगीचा अंतर्गत एक असहाय निर्बल एवं वृद्ध महिला जो दुकान दुकान से भीख मांग करके अपना भरण पोषण करती है, जिसका अचानक तबीयत खराब हो जाने की खबर मिलते ही नगर पंचायत के कर्मचारियों के द्वारा उसे एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में आज भर्ती कराया गया जहां उसकी उपचार अभी जारी है डॉक्टर का कहना है कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएगी।
नगर पंचायत बगीचा के सीएमओ मुद्रिका प्रसाद तिवारी ने बताया कि उन्हें आज दिनांक 10.09.2023 को दूरभाष के माध्यम से शाम 4:30 बजे जानकारी मिला कि हाई स्कूल चौक रुपेश अग्रवाल के किराना दुकान के पास एक अज्ञात महिला दो दिन से बैठी हुई है जिसकी स्वास्थ्य काफी खराब है, जानकारी मिलते ही नगर पंचायत बगीचा के कर्मचारियों को हाई स्कूल चौक भेजा जहां एक असहाय निर्बल वृद्ध महिला बैठी हुई थी। तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे एंबुलेंस के माध्यम से भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।
इस सराहनीय पहल में सीएमओ नगर पंचायत बगीचा मुद्रिका प्रसाद तिवारी, मोहन यादव, राजपूत जी का मुख्य योगदान रहा।




