छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

नगर पालिका प्लेसमेंट कर्मचारी बना भारत जोड़ो यात्रा का रूट प्रभारी

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो यात्रा चला रहे हैं वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी ब्लॉक स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा निकालने के निर्देश दिए थे और यह यात्रा ब्लॉक वार चल रही है लेकिन रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के लैलूंगा ब्लाक में ब्लॉक अध्यक्ष ने एक अनोखा फरमान जारी कर दिया उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा रूटचाट में शासकीय कर्मचारी को ही प्रभारी बना दिया, जिस कर्मचारी को प्रभारी बनाया गया है उसका नाम हूर्दानंद पटेल है जो नगर पंचायत लैलूंगा मे प्लेसमेंट कर्मचारी है
पटेल है , और उन्हें रूडूंकेला मार्ग का यात्रा प्रभारी बना दिया गया है, इस प्रकार से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निर्देश जारी करने से यह तथ्य सामने आता है कि शासकीय कर्मचारी भी कांग्रेस के पक्ष में अपना काम करते हैं । हालांकि हमने इस मामले पर बात करने के लिए लैलूंगा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा से भी कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। अब देखने वाली बात होगी कि इस बेतुकी फरमान पर किस प्रकार से पार्टी के आलाकमान के शीर्ष नेता ब्लॉक अध्यक्ष पर कार्यवाही करते हैं और वही शासकीय विभाग के कर्मचारी को प्रभारी बनाने पर शासकीय विभाग के कर्मचारी इन पर क्या कार्रवाई करते हैं।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button