
मामला जशपुर जिला के थाना बगीचा क्षेत्र का है जहां एक लड़के का नदी में डूब जाने की खबर आ रही है। जिसका तलाश जारी है और अब तक (समाचार लिखे जाने तक) कोई पता नहीं चल पाया है।
प्राप्त जानकारीक के अनुसार दिनांक 6 सितंबर 2025 बगीचा तहसील चौक का लड़का प्रिंस वादे कुजूर पिता मरियानुस अपने दो दोस्तों के साथ बगीचा से 17 किमी दूर बोड़ापहरी के मैनी नदी गए थे, जहां नहाते नहाते लड़का गहरी नदी में चला गया, चूंकि लड़का तैरने नही जानता था तो नदी में डूब गया। और उसके बाद वो संभल भी नही पाया, और बह गया। यह घटना लगभग दोपहर 2 बजे की है। जहां पुलिस ग्रामीणों के साथ मौके पर माजूद है, और लगातार युवक को ढूंढने की कोशिश भी हो रही है, पर अभी तक लड़के का कोई पता नही चल पायाहै ।