नरी में अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
बेमेतरा= छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर के दिशानिर्देशों के अनुसार शासकीय हाई स्कूल नरी में अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर “शीतल ग्रह के लिए वैश्विक कार्यवाही” विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे –
• चित्रकला: प्रथम – सुमन, द्वितीय – उषा • प्रश्नमंच: प्रथम – सुमन, द्वितीय – डिम्पल • भाषण: प्रथम – चंचल, द्वितीय – चांद • निबंध: प्रथम – आरती निषाद, द्वितीय – रानू साहू
इसके अलावा पुष्पा, भवानी, विमल, सोमेश, कुसुम, भूमिका, राघव एवं ओकेश को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर नकद एवं आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी दुर्गा प्रसाद सोनी एवं व्याख्याता संजय वर्मा ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि ओजोन परत के संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो पृथ्वी का तापमान इतना बढ़ जाएगा कि इस शीतल ग्रह पर जीवन संकट में पड़ सकता है। प्लास्टिक जलाने, रेफ्रिजरेटर एवं अन्य शीतलक यंत्रों तथा कीटनाशकों के उपयोग से क्लोरो-फ्लोरो कार्बन (CFC) का उत्सर्जन होता है, जो ओजोन क्षरण का मुख्य कारण है। इससे बचने के लिए इनके उपयोग को नियंत्रित करने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है।
बच्चों ने भी अपने भाषण, निबंध और चित्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।












