न्यूज़

नली से फन्दा बनाकर युवक ने की आत्महत्या

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पिपलिया स्टेशन  – गांधी चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर एक युवक ने प्लास्टिक की नली का फन्दा बनाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर 3 बजे करीब जतिन उम्र 27 वर्ष पिता मनोहरलाल गर्ग ने स्वयं के मकान के गलियारे में प्लास्टिक की नली का फन्दा बनाया और गले में डालकर झूल गया। रिश्तेदारों ने उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी बाद में उसे पिपलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां चिकित्सक (doctor) ने मृत घोषित कर दिया। जतिन के पिता का कुछ वर्षों पूर्व निधन हो गया था, वह अविवाहित था।

जानकार सूत्रों के अनुसार जतिन का किसी से विवाद हुआ, उसके बाद आवेश में आकर वह भागकर गया और चेनल गेट बन्द कर गलियारे में नली से फांसी लगा ली। जतिन को पुलिस वाहन से अस्पताल लेकर पहुचे एएसआई डीएस पंवार ने बताया आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही हुआ है, सुसाइट नोट भी नही मिला है। विवाद की बात सामने आई है। घर पर कोई नही था। मृतक की मां व बहन खलघाट (इन्दौर) गई थी। जिन्हें सूचना दे दी है। शुक्रवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। धारा 174 में मर्ग कायम कर पुलिस ने मामला जांच में लिया।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button