जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हृदयविदारक खबर निकल कर सामने आ रही हैं। जिले के सोनकयारी चौकी के ब्लादारपाठ में एक महिला ने अपने नवजात बच्चे के साथ आत्महत्या कर ली। महिला बच्चे को आंचल में बांधकर कुंए में कूद गई। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकाला। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सन्ना थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बहरहाल इस घटना को लेकर ग्रामीण भी सन्न हैं।
Bhimsen Tiwari
Editor-in-Chief
भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के... प्रधान संपादक के रूप में संपादकीय कार्यों का मार्गदर्शन कर रहे हैं और आम जन की आवाज़ को प्रमुखता से मंच प्रदान कर रहे हैं।
