
भूपेश सरकार किसान हितैशी इसलिए एक नवम्बर से शुरू की धान की खरीदी
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा अनुसार 1 नवम्बर मंगलवार को छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हो चूका है। इसी क्रम में सहकारी समिति लवन में सहकारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष देवीलाल बार्वे ने समिति केन्द्र में मां अन्नपूर्णा देवी की पूजा-अर्चना कर खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर समिति के सदस्य व कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष देवीलाल बार्वे ने कहा कि फसल की कटाई होते ही धान की खरीदी शुरू हो गया है। फसल की कटाई के दौरान ही धान की खरीदी शुरू होने पर किसान खेत से सीधे धान खरीदी केन्द्रों में जाकर समर्थन मूल्य पर अपना धान बेच सकते है। सही समय पर धान की खरीदी शुरू होने पर किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। किसानों के हितों को ध्यान में रखकर ही भूपेश सरकार ने इस वर्ष 1 नवम्बर से ही धान खरीदी करने का घोषणा कर दिया था। सरकार की मंशा है कि किसानों की उपज का एक-एक दाना धान की खरीदी की जाये। इससे किसानो के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भूपेश बघेल की सरकार ने सत्ता में आते ही 2500 रूपये में धान की खरीदी शुरू की। किसानों को चार किस्तो में बोनस भी दे रही है। किसान काफी खुश और उत्साहित नजर आ रहे है। आज का दिन सभी किसानों के लिए किसी महापर्व से कम नहीं है। आज छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस है, आज के ही दिन छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ था। 2500 रूपये में समर्थन मूल्य में धान की खरीदी होने पर हर साल पंजीकृत किसानों की संख्या में इजाफा हो रहा है, हर साल नये-नये किसान जुड़ रहे है और उचित मूल्य पर धान का विक्रय कर रहे है। इस वर्ष समर्थन मूल्य में वृद्वि हुई है, 2660 रूपये प्रति क्वींटल के हिसाब के धान की खरीदी की जा रही है। इस दौरान सहकारी समिति के अध्यक्ष देवीलाल बार्वे, ब्लाॅक उपाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय, मृत्युजंय वर्मा, अमर मिश्रा, मनोज पाण्डेय, बनवारी बार्वे, रूपचंद मनहरे, रज्जूवर्मा, बुद्विलाल गायकवाड, पे्रमलाल साहू, हरगोपाल साहू, चंद्रमौली गन्र्धव प्रबंधक, राहुल यादव, रवि, महेश कुर्रे, ईश्वर सहित अन्य लोग लोग उपस्थित थे।