छत्तीसगढ़न्यूज़

आरोपी को जेल लेकर जा रही थी पुलिस आरोपी ने चालक से छीनकर घुमा दी स्कोर्पियो की स्टेयरिंग, बाइक से जा भिड़ी एक कि मौत बड़गांव की मामला।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू–3.3.22

पखांजुर–
जिले के पखांजुर इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस के जवान स्कोर्पियो वाहन से जिस आरोपी को जेल लेकर जा रहे थे उसी आरोपी ने नदी के पूल पर ही मौका पाकर वाहन की स्टेयरिंग घुमा दी, जिससे वाहन बाइक से जा भिड़ी और बाइक सवार नदी में जा गिरे। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक नदी में डूब गए है, जिनकी तलाश में रेस्क्यू टीम लगाई गई है। हादसे में आरोपी भी घायल हुआ है, वही दो पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है। हादसे के बाद घायलों को बड़गांव के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है, जहां ग्रामीणों की भीड़ इक्कठा हो गई है और जमकर हंगामा हो रहा है। मौके के तनावपूर्ण स्तिथि को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया है।
दरअसल पुलिस टीम धारा 151 के आरोपी को जेल दाखिल करने लेकर आ रही थी। बड़गांव के नजदीक कोटरी नदी पूल पर आरोपी ने मौका पाकर वाहन चालक के हाथ से स्टेयरिंग छीन कर भागने की नीयत से स्कोर्पियो वाहन की स्टेयरिंग घुमा दी,इस दौरान पूल से गुजर रही बाइक स्कोर्पियो की चपेट में आ गई, और बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक नदी में जा गिरे ,बताया जा रहा है कि नदी में 15 फ़ीट से अधिक पानी है, दोनो युवको का अब तक कोई पता नही चल सका है। रेस्क्यू टीम युवको की तलाश कर रही है। वही मृत युवक और लापता युवको के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र के बाहर जमा हो गए जिनके द्वारा जमकर हंगामा मचाया गया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button