देश विदेशमनोरंजन

बुलेट पर दिखीं 4 बॉलीवुड हसीनाएं, तापसी पन्नू की नयी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बॉलीवुड में इन दिनों एक से बढ़कर एक फिल्म के फर्स्ट लुक सामने आ रहे हैं। अब इन सभी के बीच कई स्टार्स हैं जो निर्माता बन रहे हैं। इस लिस्ट में अब एक नाम एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) का भी शामिल हो गया है। जी दरअसल वह अब फिल्म निर्माता बनने की ओर कदम बढ़ा रही हैं। जी दरअसल वायकॉम18 स्टूडियोज के सपोर्ट से अपने प्रोडक्शन हाउस आउटसाइडर्स फिल्म्स (Outsiders Films) के साथ तापसी ने फिल्म ‘धक धक’ (Dhak Dhak) की शूटिंग शूरू कर दी है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है जो आप यहाँ देख सकते हैं।

सामने आए फर्स्ट लुक में अभिनेत्री फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh), रत्ना पाठक शाह (Ratna Pathak Shah), दीया मिर्जा (Dia Mirza) और संजना सांघी (Sanjana Sanghi) दिखाई दे रहीं हैं। सभी अलग-अलग बाइक पर बैठी नजर आ रही हैं। इस फिल्म के फर्स्ट लुक से तापसी ने फैंस को सरप्राइज कर दिया है और जो इस फर्स्ट लुक को देख रहा है वह हैरान हो रहा है। आप देख सकते हैं पोस्टर में नजर आ रही सभी अभिनेत्रियां फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही हैं। जी हाँ और सामने आने वाली एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘धक धक’ चार महिलाओं की कहानी बताती है।

जी दरअसल फिल्म में फातिमा सना शेख, रत्ना पाठक शाह, दीया मिर्जा और संजना सांघी मुख्य भूमिका में हैं और सभी का अंदाज धमाकेदार होने वाला है। आपको बता दें कि ‘धक धक’ तापसी, प्रांजल खंडड़िया और आयुष माहेश्वरी द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म पारिजात जोशी और तरुण दुडेजा द्वारा सह-लिखित और तरुण दुडेजा द्वारा निर्देशित है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button