छत्तीसगढ़न्यूज़

नवागढ़ विधायक बंजारे को टिकट के लिए करनी पड़ सकती है भारी मशक्कत,सर्वाधिक 26 आवेदन नवागढ़ से

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

आप की आवाज
दिनेश दुबे 9425523689
*नवागढ़ विधायक गुरु दयाल सिंह बंजारे को टिकट के लिए करनी पड़ सकती है भारी मशक्कत*
*सर्वाधिक आवेदन पहुंचा नवागढ़ विधानसभा में *
*बाहरी और भीतरी का मामला कांग्रेसियों के बीच बड़ा चर्चा का विषय*
*विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस टिकट के  दावेदारों की लगी भीड़*
*सर्वाधिक आवेदन नवागढ़ से 26, बेमेतरा से 20 साजा से 2 आवेदन*
बेमेतरा=आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में टिकट के लिए  बेमेतरा जिले में नवागढ़ विधानसभा के लिए अब तक 26 दावेदारों ने आवेदन प्रस्तुत किया है। इसी तरह बेमेतरा से 20 और साजा से दो दावेदारों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को अपना-अपना आवेदन सौंपा है । जानकारी के अनुसार साजा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक और मंत्री रविंद्र चौबे एवं ग्राम करामाल निवासी ठाकुरदास ने साजा विधान सभा से कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन सौंपा है। इसी तरह बेमेतरा विधानसभा के लिए वर्तमान विधायक आशीष छाबड़ा के अलावा जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी , बेरला जनपद के अध्यक्ष पार्वती साहू ,तीरथ राम, बेमेतरा जनपद अध्यक्ष रेवती साहू, राम साहू ग्राम करचूवा डॉक्टर शिरीष शर्मा, ठाकुर राम वर्मा ने भी दावेदारी की है। इसी तरह  जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कविता साहू गणेश गौ सेवक, कुर्मी समाज से विजेंद्र वर्मा एवम किशोर शर्मा बेमेतरा के लिए आवेदन सोप चुके है।
*गुरुदयाल को करनी पड़ सकती है भारी मशक्कत*
नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 22 अगस्त तक कुल 26 आवेदन विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामेश्वर साहू को आवेदन सौपे है। पूरे जिले में सर्वाधिक आवेदन नवागढ़ विधानसभा से प्राप्त हुआ है। नवागढ़ विधानसभा के अनेक दावेदारों ने  बेमेतरा विधानसभा से भी दावेदारी कर रहे
हैं। बेमेतरा ब्लाक अध्यक्ष को आवेदन सौंप चुके हैं। नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों बाहरी और भीतरी का नया खेल शुरू हो गया है। अधिकांश दावेदार स्थानीय जन्मजात लोगों को ही टिकट देने की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि बाहरी लोगों को विधानसभा में जानकारी कम है और  उन्हें टिकट दिया जाना पार्टी हित में उचित नहीं है। इसलिए बड़ी संख्या में दावेदारी  को देखते हुए गुरुदयाल सिंह बंजारे को कांग्रेस से टिकट प्राप्त करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
*साजा में कांग्रेस से ठाकुरदास की दावेदारी राजनीतिक क्षेत्र में चर्चा का विषय बना*
वैसे तो साजा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के लिए केवल एकमात्र ही वर्तमान विधायक और राज्य के कद्दावर कांग्रेसी नेता रविंद्र चौबे लव लश्कर के साथ साजा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में आवेदन सौंप चुके हैं ।इसके अलावा साजा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम करामाल निवासी ठाकुरदास ने भी आवेदन देकर साजा विधानसभा से कांग्रेस टिकट की मांग की है। यद्यपि ठाकुरदास ने एक आवेदन पत्र बेमेतरा विधानसभा से भी सौप कर बेमेतरा विधान सभा के लिए भी दावेदारी प्रस्तुत की है। इस तरह से साजा विधानसभा में पहली बार दो दावेदारों ने कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन सौंपा है।
*22 अगस्त के बाद भी 26 अगस्त तक जिला कांग्रेस को सौप सकते हैं आवेदन*
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को निर्धारित अवधि ऐसे दावेदार जो 22 अगस्त तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को आवेदन नहीं सौंप पाए हैं। वे दावेदार 26 अगस्त तक जिला कांग्रेस कमेटी के समय समक्ष अपनी दावेदारी आवेदन के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी तीन नामो का पैनल बनाकर 31 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जानकारी भेजेंगे।

DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button