नवाचारों को प्रोत्साहन के उद्देश्य से आर्थिक सहायता हेतु आवेदनों का आमंत्रण, 15 अगस्त 2021 तक प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता से किया जायेगा विचार
जशपुरनगर 27 जुलाई 2021/राज्य योजना आयोग, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य में नवाचारों को प्रोत्साहित करने तथा राज्य के संतुलित विकास में उपयोगी नवाचारों की पहचान करने के उद्देश्य से राज्य शैक्षणिक एवं शोध संस्थाओं, शासकीय एवं निजी संस्थाओं, उद्योगों एवं नवप्रवर्तकों से आवेदन आमंत्रित किया जाता है।
इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएॅ इस संबंध में राज्य योजना आयोग के 08 दिसंबर 2020 तथा 18 जून 2021 को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आगामी दिनांक 15 अगस्त 2021 तक प्राप्त प्रस्तावें पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा।
आवेदन करते समय नवाचार का क्षेत्र, क्या नवाचार किया गया है तथा किए गए नवाचार हेतु राज्य योजना आयोग से क्या अपेक्षा है, का स्पष्ट उल्लेख करना होगा। नवाचार के आवदेन हेतु दिशा-निर्देश तथा आवेदन का प्रारूप राज्य योजना आयोग की वेबसाईट http://spc.cg.gov.in/



