कॉलेज छात्र छात्राओं की समस्या दूर करने इंडियन रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य मनोज पटेल ने की अपील

छुरा गरियाबंद
भूपेन्द्र गोस्वामी आपकी आवाज
संपर्क सूत्र=8815207296

[img-slider id="274450"]

छुरा- गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड में माननीय मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी का भेट मुलाकात कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा के लगभग 950 नियमित छात्रा छात्राओं द्वारा मांग को लेकर मुख्यमंत्री जी को आवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें अंग्रेजी साहित्य में स्नातक,वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन शास्त्र, भौतिकी,भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, वाणिज्य, हिंदी,अर्थशास्त्र, विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के संचालन, अतिरिक्त कक्ष हेतु भवन निर्माण, ऑडीटोरियम, रिक्त पदों की भर्ती, नए पद सृजन ग्रंथालय प्रभारी, क्रीड़ा प्रभारी । माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विद्यार्थियो के हित को ध्यान में रखते हुए आश्वासन दिया गया है कि विद्यार्थियो के मांग को ध्यान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button