नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने की कार्रवाई, 40 हजार रूपये के गांजा सहित 1आरोपी गिरफ्तार

आपकी-आवाज़
मोहिबुल हसन (लोलो)
*नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने की कार्रवाई, 40 हजार रूपये के गांजा सहित 1 गिरफ्तार।
सूरजपुर= पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना सूरजपुर की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर दो किलो गांजा सहित 1 व्यक्ति को पकड़ा गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी सूरजपुर गीता वाघवानी के मार्गदर्शन में रविवार को थाना सूरजपुर की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम पर्री में घेराबंदी कर सायकल सहित गोविन्द यादव पिता स्व. सोमारू राम उम्र 26 वर्ष निवासी करौंदामुड़ा, थाना झिलमिली को पकड़ा जिसके कब्जे से 2 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत करीब 40 हजार रूपये का जप्त किया गया। मामले में गांजा व परिवहन में प्रयुक्त सायकल जप्त करते हुए आरोपी के विरूद्व धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर, एएसआई रघुवंश सिंह, प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिब शेख, हरेन्द्र सिंह, आरक्षक रावेन्द्र पाल, रामकुमार नायक व हरिशंकर सिंह सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button