न्यूज़

नशे के विरूद्ध पुलिस की बड़ी कारवाई, 950 नग नशीली इंजेक्शन के साथ 2 महिला सहित 1 नाबालिक गिरफ्तार…

निरज साहू…

4 लाख 75 हजार रूपये कीमत की नशीली इंजेक्शन व घटना में प्रयुक्त कार की गई जप्त

सूरजपुर- पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आई कल्याण एलिसेला के दिशा-निर्देशन में सूरजपुर पुलिस के द्वारा लगातार अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 21.07.23 को थाना सूरजपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक होण्डई कार क्रमांक जेएच 01 एचए 2070 में कुछ लोग नशीली दवाई लेकर बिक्री करने कोरिया की ओर जा रहे थे। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर पुलिस के द्वारा ग्राम पचिरा में घेराबंदी कर कार सहित आरोपियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एविल इंजेक्शन 200 नग, टीजेसिक इंजेक्शन 750 नग कुल 950 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 4 लाख 75 हजार रूपये है। मामले में नशीली इंजेक्शन व घटना में प्रयुक्त कार जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी खुशबू खातून पति मंसूर अंसारी उम्र 23 वर्ष निवासी निवासी दलेली, थाना मेडाल, जिला गढ़वा झारखण्ड, शबनम निशा पिता जसीम खान उम्र 25 वर्ष हालमुकाम बचरापोड़ी, थाना खड़गवां, जिला एमसीबी तथा 1 विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक को गिरफ्तार किया गया। मामले में 1 अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एसआई दिनेश राजवाड़े, सुनीता भारद्धाज, एएसआई अरूण गुप्ता, प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिब शेख, आरक्षक रामकुमार नायक, लक्ष्मी नारायण मिर्रे, राधेश्याम साहू, महिला आरक्षक चिंता पैंकरा, चंदा भास्कर व अलका टोप्पो सक्रिय रहे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button