नशे में धुत इस लड़की ने पुलिस के साथ कर डाली ऐसी हरकत, हुई गिरफ्तार

दुनियाभर से आए दिन कई तरह के अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते है इस बीच एक और घटना सामने आई है जिसमे एक लड़की ने अपनी बर्थडे पार्टी में शराब पीकर ऐसी हरकत कर दी, जिसके कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं मामला अदालत पहुंच गया। हाल ही में सुनवाई के लिए लड़की को कोर्ट में पेश किया गया।

दरअसल, स्कॉटलैंड में रहने वाली एलिजा कोस्नो एक होटल में अपना 19वां जन्मदिन मना रही थीं। उनके साथ कुछ फ्रेंड्स भी थे। बर्थडे पार्टी में शराब पीकर एलिजा आउट ऑफ कंट्रोल हो गईं। इस के चलते उन्होंने एक पुलिस अधिकारी के हाथ में काट लिया। एलिजा ने अपने दांतों से पुलिस अधिकारी के बांह में इतनी जोर से काटा कि उससे खून निकलने लगा। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, एलिजा वेट्रेस का काम करती थीं। पुलिस अधिकारी के हाथ में काटने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस के चलते एलिजा जोर-जोर से चिल्ला रही थीं तथा हाथ-पैर मार रही थीं। घटना को लेकर अधिकारी ने एलिजा के खिलाफ अदालत में केस कर दिया, जहां पिछले शुक्रवार को उनकी एडिनबर्ग शेरिफ कोर्ट में पेशी हुई।

वही सुनवाई के चलते एलिजा ने घटना को कबूल किया, मगर इस बात से मना किया कि उसके काटने से पुलिस अधिकारी को खून निकल सकता है। एलिजा ने इस पूरी घटना को ‘मजाकिया’ तौर पर लिया। सुनवाई पूरी होने के पश्चात् अदालत ने एलिजा को पुलिस अधिकारी को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया। अब मामले की अगली सुनवाई अगस्त में होगी।

Share This Article
Leave a review