रायपुर। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में अभी तक लगभग 70 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। और एक करोड़ पांच लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में हमें लगता है खरीदी की मियाद से पहले ही धान खरीदी के सारे टारगेट हम पूरा कर लेंगे। इसलिए तारीख आगे बढ़ाने की कोई जरूरत ही नहीं है। वहीं राज्य में प्रशासनिक सर्जरी पर श्री चौबे बोले- ये रूटीन का काम है, परिवर्तन होता रहता है। इसे दूसरे नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों पर कृषि मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों की समीक्षा कर रहे हैं। कुछ जिलों में लगातार कोरोना के आंकड़े बढ़ रहे हैं। जिन- जिन जिलों में संक्रमण दर लगातार बढ़ रहा है, वहां किस तरीके से प्रतिबंध लगाया जाए, हॉस्पिटल की कैसी व्यवस्था की जाए… मैन पावर और अन्य व्यवस्थाएं कैसी की जाएं इस संदर्भ में सीएम ने स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं। प्रदेश में अभी किसी भी प्रकार की व्यवसायिक, व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियों को बंद करने जैसी स्थिति नहीं है।
Read Next
न्यूज़
49 minutes ago
कलेक्टर ने 39 आवेदकों की सुनी समस्याएँ
न्यूज़
16 hours ago
95 वर्शीय सेवा निवृत षिक्षक प्रकाष सैनी का निधन
49 minutes ago
कलेक्टर ने 39 आवेदकों की सुनी समस्याएँ
52 minutes ago
5वीं-8वीं केन्द्रीकृत परीक्षा का टाइम टेबल और गाइडलाइन जारी
4 hours ago
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर बिखरे मिले बोतलें और ताश के पत्ते, दो नाबालिग भी घायल
4 hours ago
राम मंदिर ने भारतीयों का आत्म-सम्मान बहाल किया: राधाकृष्णन
4 hours ago
बस्तर जिला पत्रकार संघ का नव वर्ष मिलन, आईजी, कलेक्टर और एसपी ने दी बधाई
16 hours ago
मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस: तमनार के 5 पंचायतों में ‘जन चौपाल’ के जरिए केंद्र सरकार पर बोला धावा
16 hours ago
पुसौर बाजार चौक में चोरी की वारदात, फूड जंक्शन का शटर तोड़कर नकदी व सामान ले उड़े चोर
16 hours ago
ओड़िशा से अवैध धान तस्करी का पर्दाफाश: लैलूंगा पुलिस ने 60 क्विंटल धान जब्त कर दो आरोपियों को भेजा जेल
16 hours ago
गारे पेलमा-III कोल माइंस ने सुरक्षा में फिर रचा इतिहास – लगातार पांचवें वर्ष मिला ‘ओवरऑल फर्स्ट प्लेस’ सम्मान
16 hours ago




