
देशभर में हो रही है गोधन न्याय योजना की चर्चा, पीएम मोदी भी कर रहे हैं गोबर खरीदी करने की बात: सीएम भूपेश बघेल
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। आज सीएम भूपेश बघेल ने सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के लिए समय बढ़ाने की मांग की गई। वहीं दूसरी ओर बजट सत्र के शुरुआत के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जोरों पर है। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा और मोदी सरकार पर करारा प्रहार किया है।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में हमेशा महिलाओं का सम्मान हुआ है। छत्तीसगढ़ की महिलाएं कई क्षेत्रों में नाम कमाया है। भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए काम नहीं किया, भाजपा सरकार ने केवल दिखावे का काम किया है। जबकि हम महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आज महिलाएं आर्थिक रूप से आगे बढ़ रही है। गोधन न्याय योजना की चर्चा देश में है। झारखंड गोधन न्याय योजना लागू कर दी है। आज PM कह रहे हैं गोबर खरीदी होगी, गोधन योजना से महिलाएं समृद्ध हो रही है। हमनें महिला स्वसहायता समूह का कर्जा माफ किया है।