नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पाली पुलिस ने किया गिरफ्तार…

कोरबा छत्तीसगढ़ – दिनांक 16.5.2022 को पाली थाना क्षेत्र के प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 15.5.2022 को रात्रि करीब 10:30 बजे घर में बिना बताए कहीं चली गई है की एक संदेही लड़के आकाश बांसवाड़े पर शंका जाहिर किए हैं कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना में गुम इंसान एवं अपराध धारा 363 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना लगातार अपहृत बालिका के संबंध में पतासाजी खोजबीन अपराध कायमी दिनांक से ही की जा रही थी जो दिनांक 21.5. 2022 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम नवाडीह सीपत में उक्त अपहृत बालिका दिखी है की उक्त घटनाक्रम वरिष्ठ अधिकारीगण पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी को घटना अवगत करा कर उनसे मार्गदर्शन प्राप्त कर पाली थाना प्रभारी अनिल पटेल के नेतृत्व में एक टीम गठित कर तत्काल मौका सीपत के लिए रवाना किया गया जो मौके पर जाकर उक्त नाबालिक अपहृता को उसके बड़े पापा के घर से सकुशल बरामद कर उनके माता-पिता के साथ पूछताछ करने बाद संदेही आरोपी आकाश बांसवाड़ा को तलाश किया जो मिलने पर अपहृता एवं आरोपी को साथ लेकर थाना आए पूछताछ पर एवं सीडब्ल्यूसी में अपहृता का कथन कराने पर संदेही के द्वारा नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने एवं उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने की बात आने पर आरोपी आकाश बासवाडे को धारा 376, 366 भा द वि एवं 4, 6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध करना पाए जाने से आरोपी से पूछताछ बाद घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल वाहन को आरोपी से जप्त किए मामले में आरोपी के विरुद्ध आरोप सिद्ध पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

[img-slider id="274450"]

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अनिल पटेल के साथ सउनि डीआर ठाकुर आरक्षक जगजीवन कवर महिला आरक्षक सावित्री कवर की महत्वपूर्ण योगदान एवं भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button