देश विदेश

नाबालिग बेटे ने देख ली थी रासलीला, प्रेमी के साथ मिलकर कलयुगी मां ने कर दी हत्या

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

 डिंडौरी। डिंडौरी में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। एक कलयुगी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर न सिर्फ अपने ही इकलौते नाबालिग बेटे की हत्या कर दी बल्कि उसके शव को दफना भी दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला समनापुर थाना अंतर्गत ग्राम अंडई के सरहद्दी टोला का है। डिंडौरी पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला का गांव में रहने वाले एक व्यक्ति से प्रेम संबंध था। महिला के इकलौते नाबालिग बेटे ने दोनों को उन्हें आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। बदनामी के डर से मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने नाबालिग बेटे को मौत के घाट उतार दिया और शव को गांव के एक सूनसान इलाके में दफना दिया।

बच्चे के अचानक मौत पर उसके बड़े पिता ने शक जाहिर किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने दफन शव को बाहर निकलवाया और उसे पीएम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button