अन्यन्यूज़

नाबालिग लड़की के साथ 5 लोगों ने किया गैंगरेप, मुंह में कीटनाशक डाला

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

बिहार के वैशाली जिले में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार देर रात की है, जब अपनी दादी के साथ रहने वाली पीड़िता घर से शौचालय जाने के लिए निकली थी। आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया और घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

अपराध करने के बाद, उन्होंने उसके मुंह में कीटनाशक डाला। घर लौटने पर किशोरी ने आपबीती अपनी दादी को सुनाई। दादी ने कहा, उसने मुझे शौचालय जाने के लिए नहीं जगाया। आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और घर से कुछ ही मीटर की दूरी पर उसके साथ क्रूरता की। आरोपियों ने उसका फोन भी ले लिया। जब वह घर लौटी तो उसने घटना का खुलासा किया। मुझे उसके पिता को सूचित करने के लिए कहा। पीड़िता के माता-पिता पटना में गार्ड के रूप में काम करते हैं और घटना के समय घर से बाहर थे।

सूचना मिलने पर वे तुरंत घर पहुंचे। पीड़िता को अनुमंडल अस्पताल महुआ ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। बालीगांव थाने की एसआई पल्लवी कुमारी ने कहा, पीड़िता इस समय बेहोश है। हमने बालीगांव पुलिस स्टेशन में पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और घटना की जांच कर रहे हैं। हम उसके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वह अपना बयान दे सके। हमने कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button